जब भी प्रेम की बात होती है, तो राधा कृष्ण का नाम ही जुंबा पर आता है। और श्री कृष्ण की बांसुरी और राधा की खामोशी यह दोनों ऐसी ले बनाते हैं जो दिल को छू जाती है। और उनकी कहानी कोई अधूरी नहीं थी, बल्कि वह पूर्ण कहानी थी,जो हर सच्चे प्रेमी की प्रेरणा बन जाती है। चाहे वह विरह का दर्द हो या मिलन की मधुरता। इसी प्रेम के एहसास को महसूस करने के लिए आज हम आपके लिए राधा कृष्ण प्रेम शायरी 2 लाइन हिंदी का विशाल संग्रह लेकर आए हैं। जिसमे आपको राधा कृष्ण भक्ति भरी शायरी हिंदी, Radha Krishna Shayari Love, राधा कृष्ण शायरी इमेज, Radha Krishna Shayari In Hindi, आदि पढ़ने को मिलेंगी। जो आपके हृदय को छू जाएगी। और इन्हें आप Copy करके अपने Whatsp status, इंस्टाग्राम कैप्शन, Facebook status पर भी शेयर कर सकते हो। और आप भी राधा कृष्ण के भक्त हो तो इस आर्टिकल को एक बार पूरा जरूर पड़े।
राधा कृष्ण प्रेम शायरी 2 लाइन हिन्दी
श्याम की बंसी
जब भी बजी है,
राधा के मन
में प्रीत जगी है
सांसों से बंधा है रिश्ता तेरा-मेरा,
कभी नहीं तोड़ पाओगे,
तुम पास हो ना हो,
मेरे साथ हमेशा ही नज़र आओगे।
राधा की लगन और कृष्ण की बांसुरी,
भक्ति का प्रतीक हैं|
कृष्ण का नाम लो, सहारा मिलेगा,
यह जीवन ना तुमको दुबारा मिलेगा…!
कृष्ण की बातों में
एक जादू सा है,
राधा की आँखों में
प्यार का सुरूर सा है।
जो प्रेम में डूब जाए,
वो खुद में खो जाए,
राधा कृष्ण का प्रेम ही तो
सबसे बड़ा दुःख-सुख है।
राधा के बिना अधूरा हर जन्म लगे,
कृष्ण के नाम से ही जीवन धन्य लगे।
राधा के बिना श्याम अधूरे हैं,
प्रेम बिना भगवान भी अधूरे हैं।
जो समझे राधा-कृष्ण के रिश्ते को,
वो जाने सच्चे प्रेम के स्वरूप को।
💫 जय राधे कृष्णा ❤️
प्यार में कितनी बाधा देखी,
फिर भी कृष्ण के साथ राधा देखी..!!
राधा के सच्चे प्रेम का यह इनाम है,
कान्हा से पहले लोग लेते राधा का नाम है!!
कृष्ण की प्रेम बांसुरिया सुन,
भई वो प्रेम दीवानी,
जब-जब कान्हा मुरली बजाएँ,
दौड़ी आए राधा रानी!!
Radha Krishna Shayari Love
राधा की पायल और कृष्ण की मुरली,
प्रेम की निशानी हैं|
प्रेम की भाषा बड़ी
आसान होती है,
राधा-कृष्ण की प्रेम
कहानी यह पैगाम देती है…!
कृष्ण का प्रेम है
जैसे सूरज का उगना,
राधा का प्यार है
जैसे चाँद का चमकना।
ना जीने की खुशी और
न ही मौत का ग़म,
जब तक है दम,
कृष्ण के भक्त रहेंगे हम…!
कृष्ण की बाँसुरी जब बजती है,
हर धड़कन बस उन्हीं में रचती है।
सुबह हो या शाम हो,
हमारे लबों पे राधे-कृष्णा का नाम हो…..!!
कृष्ण की बाँसुरी जब बजे,
राधा का प्रेम दिल में सजे।
कर भरोसा राधे नाम का,
धोखा कभी न खाएगा,
हर मौके पर कृष्ण तेरे
घर सबसे पहले आएगा!!
आज तुझे तुझ से ही
चुराने का इरादा है,
हे कृष्ण,
तुम्हारी भक्ति में रातभर
जगाने का इरादा है।
कोई मिला ही नहीं हमसे हमारा बनकर,
बस तुम चलना मेरे साथ, मेरे कान्हा मेरा सहारा बनकर।
सावन की बारिश और भादों की बहार,
नन्द के लाला को हमारा बार-बार नमस्कार..!!
तेरी राधा ने
तुझे दिल से चाहा है,
कृष्ण तुझे राधा का प्यार सच्चा है।
तू आ जाए जब पास,
तो हर दुःख मिट जाए,
तेरी एक मुस्कान से ही
जीवन संवर जाए।
कृष्ण की मुरली की धुन खो गई,
राधा की आंखों में अब नींद भी सो गई। 💔
कृष्ण संग राधा का प्रेम अमर,
हर भक्त के मन
में बसा उनका घर।
अधूरा है इश्क़ मेरा तेरे नाम के बिना,
जैसे अधूरी है राधा श्याम के बिना!!
राधा कृष्ण का सच्चा प्यार,
बिना बोले ही कर गया इकरार।
जब तक सांस में सांस है, मुझे तुझ पर विश्वास है,
जब तक तेरा साथ है, मुझे ना किसी और की आस है।
हम तो हैं श्री राधे-कृष्ण के दास,
उनके दर पर सर झुकाना आ गया है हमें रास…!!
राधा कृष्ण भक्ति भरी शायरी हिन्दी

लोग हमसे पूछते हैं, “क्या करते हो?”
हम कहते हैं, “श्री कृष्ण राधा की भक्ति…!”
हमने प्रेम की कितनी बाधा देखी,
फिर भी कृष्णा के साथ राधा देखी…!
कृष्ण के होठों की बांसुरी,
राधा के मन की भाषा बोलती है।
एक तरफ साँवले कृष्ण,
दूसरी तरफ राधिका गोरी
जैसे एक-दूसरे से मिल
गए हों चाँद-चकोरी
हर मंजर में मैं पाऊँ तुझे,
कैसे कहूँ कान्हा कितना चाहूँ तुझे,
तुमसे ही शुरू होती ज़िंदगी,
यूँ ही कैसे भूल जाऊँ तुझे।
“मेरे पास गोपियाँ तो बहुत हैं
पर मेरा मन मेरी राधा के
सिवा कहीं लगता ही नही।
जितना सुंदर कृष्ण का रूप है,
उतना ही प्यारा राधा का स्वरूप है।
राधा की भक्ति और कृष्ण की प्रीत,
इनकी कहानी से सजी है प्रेम की जीत,
हर दिल में बसी इनकी मधुर संगीत।
श्याम के प्रेम में राधा
इस तरह खो गई,
जैसे समुद्र में कोई
पानी की बूंद गुम हो गई
चल पड़ा हूँ राहों में,
पर रास्ता कुछ प्यारा नहीं,
तेरा नाम लेके चलता हूँ,
वरना ये संसार हमारा नहीं।
एक दिन कृष्ण ने राधा से कहा,
मैंने तुम्हें कभी छोड़ा नहीं,
बस हर जन्म में
एक नया रूप दिया है।
गोकुल में जब गूंजे बांसुरी की तान,
राधा संग नाचे पूरा ब्रजधाम।
Radha Krishna Shayari In Hindi
कितने सुंदर नैन तेरे ओ राधा प्यारी
इन नैनों में खो गये मेरे बांकेबिहारी
कान्हा को राधा ने प्यार का पैगाम लिखा,
पुरे खत में सिर्फ कान्हा कान्हा नाम लिखा।
अगर तुमने राधा के कृष्ण के
प्रति समर्पण को जान लिया
तो तुमने प्यार को सच्चे अर्थ को जान लिया
जिस पर राधा को मान हैं
जिस पर राधा को गुमान हैं
यह वही कृष्ण हैं
जो राधा के दिल
हर जगह विराजमान हैं
राधा है जहा जहा वही श्री कृष्ण है
जो बस जाए एक बार ह्र्दय में फिर बिछड़ता कहा है
कर्तव्य पथ पर जाते-जाते
केशव गये थे रूक
देख दशा राधा रानी,
ब्रम्हा भी गये थे झुक।
राधा तेरी याद में हर दिन नया,
कृष्ण प्रेम में ही मिलता हर अरमान का पता।
तेरी मुरली की धुन में खो जाए ये जहाँ,
माधव तेरे नाम से ही सजे मेरी हर सुबह और शाम।
प्रेम वह नहीं जिसे
इजहार किया जाए,
प्रेम तो वह है
जो केवल महसूस किया जाए।

प्रेम के रंग में रंगी राधा प्यारी,
कृष्ण के नाम की दीवानी है सारी।
जिस तरह राधा के
बिना कृष्णा अधूरे,
उसी तरह भक्ति के
बिना भाव अधूरे।
कृष्ण के संग राधा
का प्यार जुदा है,
दो दिलों की धड़कन में
रूह की एक आवाज़ है।
यह प्रेम है नंदलाल का
और राधा का,
जो कभी खत्म न होगा,
यह अनंत आकाश है।
जग में सच्चा प्रेम अगर कोई है,
तो वो राधा-कृष्ण की कहानी ही है।
राधा रानी का नाम
जपें तो मन को शांति मिले,
कृष्ण मुरारी के
प्रेम से हर पीड़ा छले|
राधा के बिना कान्हा
अधूरे से लगते हैं,
मुरली के सुर
भी फीके से लगते हैं,
जब साथ हों तो
ब्रज भी स्वर्ग जैसा लगे,
वरना रंगों के बीच
रंग ही सूने से लगते हैं।
राधा कृष्ण शायरी
कोई प्यार करे तो
राधा-कृष्ण की तरह करे
जो एक बार मिले,
तो फिर कभी बिछड़े हीं नहीं।
जब राधा ने कृष्ण को
अपने दिल में बसा लिया,
तब प्रेम ने खुद को
भगवान बना लिया
कृष्ण का प्रेम, राधा की चाहत,
दोनों की जोड़ी सबसे अनुपम और अद्वितीय,
प्रेम के रंग में रंगा यह सारा संसार।
ना मिलन की चाह,
ना जुदाई का ग़म,
राधा-कृष्ण का प्रेम है सबसे अलौकिक धरम|
राधा के बिना कृष्ण का नाम अधूरा।
कृष्ण की बांसुरी राधा का श्रृंगार।
राधा-कृष्ण का प्रेम सबसे न्यारा।
राधा की भक्ति, कृष्ण का प्यार।
कृष्ण के बिना राधा का जीवन सूना।
राधा कृष्ण का प्यार
दिव्य और सरल है,
यहाँ हर कोई बस इनके
संग चलना चाहता है।
राधा-कृष्ण का मिलन
तो बस एक बहाना था,
दुनिया को प्यार का
सही मतलब समझाना था।



